उदवंत नगर: खलिसा से बिना चालान के बालू लाद ला रहे दो ट्रैक्टरों को खनन विभाग की टीम ने पकड़ा
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खलिसा गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के समीप से खनन विभाग की टीम ने ओवर लोड बालू लदा बिना चालान के दो ट्रैक्टर जब्त किए व उदवंंतनगर थाना को सुपुर्द कर दिया। अवैध खनन व परिवहन को लेकर खनन निरीक्षक आर्या मिश्रा ने ट्रैक्टर मालिकों पर उदवंंतनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 35000/- रूपये की दर से जुर्माना लगाया।