उदवंत नगर: भगवतीपुर से 56 लीटर देशी महुआ शराब पुलिस ने जब्त किया
उदवंतनगर की पुलिस ने शराब बंदी की सफलता को लेकर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो में छापेमारी अभियान चलाया। जिस दौरान पुलिस ने भगवतीपुर से 56 लीटर देशी महुआ शराब जब्त कर थाने लाया। पुलिस के आने से पहले ही शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार धंधेबाज की पहचान हो चुकी है। थाने में उसके विरुद्ध शराब मामले का नामजद केस हुआ है।