मुगलसराय: पीडीडीयू मंडल रेल सप्ताह समारोह में 101 कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार, 16 को महाप्रबंधक स्तर पर किया गया सम्मान
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय स्थित बाकले अधिकारी क्लब में 70वें रेल सप्ताह के तहत रेल सेवा पुरस्कार-2025 समारोह का आयोजिन शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना की उपस्थिति में 101 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जबकि 16 रेलकर्मी महाप्रबंधक स्तर पर पुरस्कृत किए गए। समारोह में अधिकारियों ने रेलकर्मियों के योगदान की सराहना किया।