बहोरीबंद: सलैया खुर्द में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल
कटनी जिले के बहोरीबंद के ग्राम सलैया खुर्द बरतरा में ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। टीम लीडर सुहद्रा बाई महदेले लोधी के नेतृत्व में महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की। अभियान में 17 गुम्मा मिले, जिनमें 13 भरे और 4 खाली थे। वहीं एक व्यक्ति 2 गुम्मा शराब लेकर मौके से फरार हो गया