सुल्तानगंज: सरकारी रास्ता बना विवाद की जड़, पीड़ित परिवार का आरोप—शिकायतों के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय
सुलतानगंज अंचल के करहरिया पंचायत के बड़हरा गांव में सरकारी रास्ते पर कथित अतिक्रमण को लेकर विवाद गहरा गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि खेसरा संख्या 364 की सार्वजनिक सड़क से 19 मई 2026 को अंचलाधिकारी ने पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद दोबारा कब्जा कर लिया गया। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने क