मांट: तहसील मांट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस, 5 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
Mat, Mathura | Jun 20, 2026 माट तहसील सभागार में शनिवार को 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी दीपिका मेहर द्वारा की गई। समाधान दिवस के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने कुल 47 शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर पीड़ित पक्षों को राहत दी गई।