बीकानेर: गंगानगर रोड स्थित होटल विवाद में पुलिस पर दबंगई के आरोप, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
बीकानेर के श्रीगंगानगर रोड स्थित एक होटल में हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। पीड़ित ने बीछवाल थाने में शिकायत देकर सादा वर्दी में आए तीन लोगों पर जबरन घुसकर दबंगई करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार रात आरोपी पीछे गली से किचन का गेट खुलवाकर होटल में दाखिल हुए और अंदर पहुंचते ही तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर उन्होंने सफाई कर्मचारी के साथ बदसलूकी की तथा