सिमडेगा: 2014 से लगातार छठ व्रत कर रहीं डीसी कंचन सिंह, खुद बनाया प्रसाद, खरीदा सूप और गाया पारंपरिक छठ गीत
सिमडेगा। उपायुक्त कंचन सिंह ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे बताया कि वह वर्ष 2014 से लगातार छठ व्रत करती आ रही हैं। नहाय-खाय पर उन्होंने खुद दाल-भात और कद्दू की सब्जी बनाई, गेहूं सुखाया और बाजार जाकर सूप खरीदा। साथ ही पारंपरिक छठ गीत भी गाया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ महिलाएं घर-परिवार की परंपराओं को भी पूरी निष्ठा से निभाती हैं।