विजयराघवगढ़: कैमोर में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, लोगों में दिखा उत्साह
कैमोर के मुरलीधर मंदिर में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम में विप्र बंधुओं के द्वारा मानस पाठ का आयोजन किया गया। समापन उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें आसपास क्षेत्र से समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।