एकमा: बकरीद को लेकर एकमा में निकाला गया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
Ekma, Saran | May 27, 2026 एकमा में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। वीडियो डॉक्टर अरुण कुमार एवं थाना अध्यक्ष रामबालक यादव के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने थाना परिसर से मार्च की शुरुआत की। यह मार्च एकमा बाजार से होते हुए विभिन्न क्षेत्रों में किया गया।