जबलपुर: संघमित्रा क्लब ने फौजियों के लिए 1000 राखियां भेजीं, रक्षाबंधन पर बारामूला बॉर्डर तक पहुंचेगी 'प्यार की डोर'
जबलपुर। दुर्गम क्षेत्रों में तैनात सीमा सुरक्षा बलों के जवानों के लिए शहर के संघमित्रा क्लब' ने एक अनूठी पहल की है। क्लब ने इस रक्षाबंधन 1000 राखियां बॉर्डर पर तैनात जवानों के लिए भेजने का निर्णय लिया है। क्लब की सदस्य मनानी घोष ने जानकारी देते हुए बताया, "दुर्गम क्षेत्रों में तैनात होने के कारण, जहां अक्सर बहनें नहीं पहुंच पातीं, हमारा यह छोटा सा प्रयास है।