पटना ग्रामीण: सम्राट चौधरी ने दी जानकारी: बिहार में रेलवे की 38 और सड़कों की 124 परियोजनाएं निर्माणाधीन
पटना में सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी कि बिहार में बुनियादी ढांचे के विकास को तेज किया गया है। राज्य में रेलवे क्षेत्र में 1,38,000 करोड़ रुपये की 38 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जबकि सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत 98,000 करोड़ रुपये की 124 परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं से आवागमन, रोजगार और आर्थिक