पटना ग्रामीण: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सोशल मीडिया पर गाली देने वाले दो युवक गिरफ्तार
बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर सोशल मीडिया पर गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के मामले में पटना पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में चोरी के आरोप में एक युवक की पिटाई के दौरान सम्राट चौधरी का नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर टीम गठित की गई।