पटना ग्रामीण: प्रादा का चश्मा और क्विक सिल्वर टीशर्ट पहने तेजस्वी यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बिहार की राजनीति से दूर तेजस्वी यादव के यूरोप ट्रिप से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। तेजस्वी यादव इस वीडियो में प्राडा का चश्मा और क्विक सिल्वर की टीशर्ट पहने हुए नीले पानी के बीच नजर आ रहे हैं। सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है।