अजमेर: अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जेएलएन में डॉक्टरों ने पहली बार रोबोटिक हार्ट सर्जरी कर नया इतिहास रच दिया
Ajmer, Ajmer | Jun 19, 2026 अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जेएलएन में पहली बार रोबोटिक हार्ट सर्जरी कर डॉक्टरों ने नया इतिहास रच दिया है। पुष्कर की 28 साल की महिला को जन्म से दिल में 1.79 सेंटीमीटर का छेद (एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट-एएसडी) था, लेकिन इसका पता उसे 28 साल बाद चला।