रायसेन: जन्मदिवस पर रायसेन के वृद्धाश्रम पहुंचकर राकेश शर्मा ने किया फलाहार वितरण
Raisen, Raisen | Jul 7, 2026 भारतीय जनता पार्टी रायसेन के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर सेवा और संवेदना का परिचय देते हुए मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने सभी वृद्धजनों को फलाहार वितरण किया तथा उनका शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। राकेश शर्मा ने वृद्धजनों स