गोरौल: गोरौल पुलिस ने चांदी के आभूषण और ₹2800 के साथ 2 चोरों को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेजा
गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल गांव से चोरी के आभूषण एवं 28 सौ रुपये के साथ गिरफ्तार दो चोर को गोरौल पुलिस ने सोमवार को 2 बजे दिन हाजीपुर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार चोर को हाजीपुर जेल भेज दिया गया हैं।