शाहबाद: राजकुमार जिंदल ने कहा- बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को हम लोग हमेशा जीवित रखेंगे
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति शाहाबाद द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। तत्पश्चात मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे से एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा के दौरान अध्यक्ष राजकुमार जिंदल ने बाबा साहब को हमेशा जीवित रखने का संकल्प लिया।