बहराइच: धर्मनपुर में विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मनपुर में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों में आरोप लगाते बताया कि महिला को सास,ससुर आये दिन मारते पीटते थे। और वह गर्भवती थी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।