मेरठ: मेरठ में सविता गैस एजेंसी पर ग्राहकों का हंगामा, बोले- समय पर नहीं मिल रही गैस, ब्लैक में बेचने का आरोप
Meerut, Meerut | May 8, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सूरजकुंड स्थित सविता गैस एजेंसी पर शुक्रवार सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। ग्राहकों का कहना था कि कई दिनों से गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें डिलीवरी नहीं मिल रही है। इसी बीच किसी ने बुकिंग बंद होने की बात कही, जिसके बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया और एजेंसी पर हंगामा शुरू हो गया।