सिकंंदराबाद: चालान काटने की कार्रवाई से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने चोला थाना परिसर में सौंपा सीओ को संबोधित ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने चोला थाना परिसर में सीओ को संबोधित ज्ञापन दिया है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि थाना पुलिस सुबह-शाम क्षेत्र के किसानों का चालान काट रही है। जबकि किसान अपना डीजल, दवाई व अन्य सामान लेने आते रहते हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है।