नगर हाईवे स्थित ईदगाह परिसर पहुंचकर हजारों अकीदतमंदों ने अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। मौके पर ईदगाह परिसर के आसपास पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ पुलिस बल मौजूद रहा। हालांकि प्रशासन ने आचार संहिता को लेकर किसी भी राजनैतिक दल की ओर से टेंट आदि को नहीं लगने दिया।