ककोड़ थाना चौराहे के पास तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत जबकि दो युवकों की हालत गंभीर है। यह हादसा बुधवार की देर रात का बताया जा रहा है। कार को पुलिस ने कब्ज़े में ले लिया है और गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।