सिकंंदराबाद: वैर गांव में साइड को लेकर कार चालक ने दूसरे कार चालक पर तानी पिस्टल, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
गुरुवार को वैर गांव में साइड को लेकर कार चालक ने दूसरे कार चालक पर पिस्टल तान दी। इससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। मौके का वीडियो बनाकर आसपास के लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पीड़ित के पिता ने आरोपी कार चालक के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।