सिकंंदराबाद: शेरपुर चौराहा पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की स्कूटी के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद
शेरपुर चौराहा के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सोमवार को जनपद गौतमबुद्धनगर से स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जहां आरोपियों पर मामला भी दर्ज है। दोनों आरोपी ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव हिरनौटी के रहने वाले हैं।