गुना नगर: तेलघानी चौराहे से रेलवे स्टेशन रोड तक पार्किंग लाइन का पालन नहीं करने वाले लोगों के विरुद्ध की जाएगी वैधानिक कार्रवाई
गुना में पार्किंग व्यवस्था को लेकर कलेक्टर अमनवीर सिंह ने दिए थे निर्देश। एसडीएम गुना दिनेश सांवले ने बताया, तेलघानी चौराहे से रेलवे स्टेशन रोड तक पार्किंग को लेकर सड़क पर राजस्व विभाग, नगर पालिका, पुलिस की संयुक्त टीम की मौजूदगी में सफेद पार्किंग लाइन बनाई गई है। पार्किंग लाइन का पालन न करने वाले लोगो और संस्थान संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी