किसान समृद्ध होगा और मोरनी बनेगा प्राकृतिक खेती का आदर्श मॉडल!
आज पंचकूला के मोरनी में राज्य के प्रथम जैविक एवं प्राकृतिक खेती किसान मेले में "माटी वंदन अभियान" और "नमो मोरनी मिशन" का शुभारंभ कर अत्यंत गर्व और प्रसन्नता की अनुभूति हुई। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में शुरू हुए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन को आगे बढ़ाते हुए हमारा संकल्प है कि खेती की मिट्टी स्वस्थ हो, किसानों की आय बढ़े और हर परिवार को शुद्ध भोजन मिले।
इस अवसर पर लगभग 2 लाख किसानों ने करीब 3 लाख एकड़ भूमि का प्राकृतिक खेती के लिए पंजीकरण कराया है। हमारा लक्ष्य वर्ष 2029 तक मोरनी को सिक्किम की तर्ज पर आदर्श जैविक एवं प्राकृतिक खेती ब्लॉक बनाना है। यहां की 'उपज, ब्रांड और मंडी' ये तीनों मोरनी की पहचान बनेंगे। ‘मोरनी ऑर्गेनिक फ्रेश’ ब्रांड के माध्यम से किसानों के उत्पादों को नया बाजार और पहचान मिलेगी।
मोरनी के विकास और किसानों की सुविधा के लिए आज 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। किसानों की समस्या के समाधान के लिए समर्पित हेल्पलाइन (01733-297 010) शुरू करने से लेकर जैविक उत्पादों की खरीद और विपणन तक, सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है।
Ambala, Ambala | Nov 17, 2026