बहिलपार गांव में बीती रात चोरों ने गोरख शर्मा के घर में जंगला तोड़कर प्रवेश किया और परिवार के सदस्यों को बाहर से कमरे में बंद कर नगदी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। सुबह महिला ने बाहर निकलने का प्रयास किया तो दरवाजा बंद मिला, जिस पर ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने दरवाजा खोलकर घटना की जानकारी ली। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।