जमुई: सोनो में अवैध पेड़ कटाई का आरोप, पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Jamui, Jamui | May 15, 2026 सोनो थाना क्षेत्र के सोनराडीह मौजा में निजी जमीन पर लगे कीमती पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। मिसिर मनियड्डा निवासी ममता कुमारी ने थाना में आवेदन देकर गांव के कई लोगों पर शीशम और गम्हार के पेड़ काटने, अतिक्रमण करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।