जांजगीर: सारागांव के बुजुर्ग किसान ने लगाए गंभीर आरोप, ईसटे हटाकर धान बेचने का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत
जांजगीर-चांपा के सारागांव तहसील अंतर्गत ग्राम कमरीद के 69 वर्षीय किसान नरोत्तम प्रसाद ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि धान बिक्री को लेकर तहसीलदार से प्राप्त स्टे आदेश को बिना सूचना हटा दिया गया और उनके भाइयों ने पूरी धान मंडी में बेच दी। पीड़ित के अनुसार बिक्री की राशि भी उन्हें नहीं मिली और वेदप्रकाश के खाते में जमा कर दी गई।