गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर किलकारी में सांस्कृतिक संध्या, बच्चों ने नृत्यों से जीता दिल
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर बुधवार को 2 बजे बिहार बाल भवन किलकारी, गया में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी अद्भुत नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर लोक नृत्य प्रशिक्षक गौतम कुमार गोलू ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए नृत्य के महत्व पर प्रकाश डाला।