आगर: गोरी बाग परिसर में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया, नवीन कार्यालय निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
सोमवार दोपहर 12 बजे गोरी बाग परिसर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के नवीन कार्यालय निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, जिला उपाध्यक्ष अजय जैन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती और विकास को लेकर अपने विचार साझा