जयपुर में CJP के सरकारी स्कूलों के निरीक्षण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बगरू के रामपुरा कंवरपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों का ग्रामीणों ने विरोध किया। आरोप है कि ग्रामीणों ने रांका और उनकी टीम को वहां से खदेड़ दिया और इस दौरान पथराव भी हुआ। घटना के बाद ग्रामीण स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। मुख्य रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रास्ता रोक दिया गया और CJP के विरोध में नारेबाजी की गई। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्कूल की जर्जर इमारत की मरम्मत के लिए सरकार पहले ही 12.50 लाख रुपये स्वीकृत कर चुकी है। उनका दावा है कि स्कूल को स्थानीय स्तर पर भी ठीक करवाया जाएगा। वहीं, CJP का आरोप है कि स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने लाने के अभियान के चलते उनका विरोध किया जा रहा है। इस घटना के बाद राजस्थान में सरकारी स्कूलों के निरीक्षण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
#Breking #News #india #trending #viral