महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती के अवसर पर जिला कलक्टर ने शनिवार को पावटा चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फूले के सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।