नवादा: बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का मामला, SP ने पुलिस कार्यालय में किया खुलासा
Nawada, Nawada | Jul 29, 2026 नवादा: पकरीबरावां थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले का नवादा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी रघुनंदन मांझी उर्फ तेतयी मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।