चूरू: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के तत्वावधान में पार्वती भवन में हुआ विषय आधारित प्रशिक्षण
Churu, Churu | Oct 14, 2024 राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के तत्वावधान में शहर के पार्वती भवन में सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब गणित व विज्ञान विषय के शिक्षकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ज़िले के सभी सातों ब्लॉक के 42 संभागियों ने भाग लिया। रणवीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गणित और विज्ञान विषय में बच्चों को सरलता से पढ़ाया जाए।