जैतपुर: फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, केशवाही पुलिस की कार्रवाई
चौकी केशवाही पुलिस ने फरार दुष्कर्म के आरोपी सचिन सिंह कंवर को गिरफ्तार कर लिया है। गुमशुदगी दर्ज मामले में युवती के बयान व साक्ष्यों के आधार पर अपराध दर्ज किया गया था। आरोपी घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे पकड़कर न्यायालय में पेश किया।मामले में शनिवार दोपहर तीन बजे पुलिस ने खुलासा किया है।