चित्तौड़गढ़: एनडीपीएस प्रकरण में जिला जेल का बंदी 45 दिन की जमानत के बाद भी जेल नहीं लौटा, कोतवाली पुलिस तलाश में जुटी
न्यायालय के आदेश पर जमानत पर छूटा बंदी निर्धारित समय बाद भी जिला जेल नहीं पहुंचा. ऐसे में उसके खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई. छोटी सादड़ी थाना अंतर्गत सुबी निवासी निरंजन पुत्र वर्दी चंद गाडरी NDPS मामले में विचाराधीन बंदी है. एनडीपीएस न्यायालय द्वारा उसे 45 दिन की जमानत दी गई और 25 जून की शाम उसे जिला जेल पहुंचना था लेकिन निर्धारित समय बाद भी