सहारनपुर: मेला गुघाल पर बारिश की मार, बहिष्कार और ठेकेदार की कथित बदसलूकी से दुकानदारों का मोहभंग
सोमवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मेला गुघाल की शुरुआत इस बार बारिश दुकानदारों की नाराजगी और कथित अव्यवस्थाओं के बीच होती नजर आ रही है। एक तरफ लगातार बारिश ने मेले की रौनक पर पानी फेर दिया, तो दूसरी तरफ ठेकेदार पर कथित बदसलूकी और जमीन-बिजली के बढ़े खर्च ने पुराने दुकानदारों को मेले से दूरी बनाने पर मजबूर कर दिया है।