बागपत: CO विजय कुमार चौधरी ने पुलिस लाइन बागपत का नियमित निरीक्षण किया, संबंधित को व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
Baghpat, Bagpat | May 13, 2026 बुधवार की दोपहर चार बजे सीओ बागपत विजय कुमार चौधरी ने पुलिस लाइन बागपत का नियमित निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, आरआई कार्यालय, स्टोर, कैश कार्यालय, आटा चक्की, कैंटीन सहित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान अभिलेखों की जांच कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।