मांगरौल: सेड़वा अस्पताल के चिकित्सक के साथ अपशब्द बोलने वाले SDM के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 2 घंटे ओपीडी का बहिष्कार
Mangrol, Baran | Feb 3, 2025 बाड़मेर जिले के सेड़वा अस्पताल के चिकित्सक के साथ अभद्रता तथा और अपशब्द बोलने वाले एसडीएम के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के आवाह्न पर उप जिला अस्पताल मांगरोल के चिकित्सकों ने भी सोमवार सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक ओपीडी कार्य का बहिष्कार किया इस दौरान आईपीडी और आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से चालू रही।