राजमहल: मदनपुर-पाकुड़ लाईन में खराबी से राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में रोटेशन से मिल रही है बिजली
132 केवी मदनपुर-पाकुड़ लाईन में अचानक आयी खराबी के कारण राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। जिससे उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में रहने को विवश है। इस संदर्भ में कनीय विद्युत अभियंता चंदन कुमार ने बुधवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे इस संवाददाता को बताया कि राजमहल,उधवा,तीनपहाड़,मंगलहाट आदि क्षेत्रो में रोटेशन के आधार बिजली आपूर्ति दी जा रही है।