केसली: केसली क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन
Kesli, Sagar | Feb 10, 2025 विधानसभा क्षेत्र देवरी में अधिकारियों की मनमानी,क्षेत्र के स्कूलो का उन्नयन करने, सिचाई परियोजनाओं की स्वीकृति, अघोषित विद्युत कटौती, आंकलित विद्युत बिलो पर रोक लगाने, क्षेत्र में अबैद्य जुआ,सट्टा,शराब पर रोक लगाने,सार्वजनिक खाद्यान्न वितरण प्रणाली मे हो रहे भृष्टाचार, तुषार से नष्ट फसलो का सर्वे करने, सहित विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन सोपा ।