केसली: संजय नगर चौराहे पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 4 लोग हुए घायल, बर्थडे मनाकर लौट रहे थे चारों लोग
Kesli, Sagar | Feb 6, 2025 नगर चौराहे पर बर्थडे मना कर घर लौट रहे दो बाइकों पर सवार चार लोग को एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिसमें चारों लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी भर्ती कराया गया है। घायलों में काशीराम साहू, सौरभसेन, रामलाल साहू एवं रोहित शामिल है।