केसली: एसडीएम कार्यालय सभागार में विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
Kesli, Sagar | Jan 30, 2025 केसली में विधायक श्री बृजबिहारी पटेरिया ने विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभागवार चर्चा कर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को सुगमता से जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा आम जन मानस को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने प्रदेश की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है, जिसमें अधिकारी कोताही ना बरते।