केसली: ग्राम डोंगर सलैया में जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, मामला दर्ज
Kesli, Sagar | Jan 28, 2025 ग्राम डोंगर सलैया में राजदीप दांगी अपने पड़ोस के आशुतोष दांगी, आशीष दांगी के साथ खेत गया था। उसी समय पड़ोस के खेत वाले लक्ष्मण गौंड, हिम्मू गौंड, योगेश गौंड आए और जमीन विवाद को लेकर गालियां देने लगे। तीनों को गालियां देने से मना किया तो लक्ष्मण गौंड ने हाथ में कतरना मारा जो बाएं हाथ की हथेली में लगा। आशुतोष को योगेश ने डंडा मारा जो सर में लगा।