केसली: ग्राम मोकला से निकली चुनरी यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
Kesli, Sagar | Feb 3, 2025 नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम मोकला के श्रद्धालुओं द्वारा400 मीटर लंबी चुनरी यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। मां नर्मदा जयंती के अवसर पर मां नर्मदा को चुनरी भेंट करने के लिए ग्राम मोकला के 100 से अधिक महिलाएं, बच्चे और बूढ़े श्रद्धालु चुनरी लेकर पैदल चल रहे हैं। शिव शक्ति समिति मोकला के करीब 100 सदस्यों द्वारा चुनरी पग यात्रा निकाली जा रही है ।