पथरिया: पथरिया में 3 पेटी अवैध शराब जब्त: संगठन की सूचना पर पुलिस कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
Patharia, Damoh | Jul 10, 2026 पथरिया में भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर पुलिस ने बेरखेड़ी रेलवे पुलिया के पास कार्रवाई कर 3 पेटी अवैध शराब जब्त की। वार्ड क्रमांक-3 निवासी सोनू सेन को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 50 पाव लाल मसाला देशी, 50 पाव देशी प्लेन, 44 पाव मैकडॉवेल्स नंबर-1 अंग्रेजी शराब और एक होंडा साइन मोटरसाइकिल जब्त हुई।