कटघोरा: SECL कर्मी की मौत के बाद प्रबंधन जागा, सड़क मरम्मत पर उठे सवाल
Katghora, Korba | May 13, 2026 कुसमुंडा के भुट्टा चौक सड़क पर गिरकर SECL कर्मी की मौत के बाद SECL प्रबंधन ने तत्काल दोनों तरफ रोड ब्लॉक कर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया है। 5 दिन से चल रहा यह कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है।एचएमएस यूनियन के कुसमुंडा क्षेत्र महामंत्री अशोक कुमार साहू ने सड़क कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।