अजमेर: इंटरनेशनल नंबर से बनाया गया व्हाट्सएप अकाउंट, जिला कलेक्टर लोक बंधु के नाम से मांगे जा रहे हैं पैसे
Ajmer, Ajmer | Feb 3, 2026 राजस्थान अजमेर जिले के जिला कलेक्टर लोकबंधु के नाम से इंटरनेशनल नंबर से एक फर्जी अकाउंट बनाकर पैसों की डिमांड की जा रही थी इसको लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दे दी गई है। जिला कलेक्टर ने अपील करी है कि ऐसे नंबर दिखाई देते हैं तो तुरंत इन्हे ब्लॉक कर दिया जाए।